*विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरणविद ने वृक्षों पर राखियां बांधते हुए कहा कि*
*अपनी खेतीबारी के साथ वृक्षों की खेती करने से किसानों में आएगी आत्मनिर्भरता*
– पौधरोपण से ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और कोरोना की कहर से बचने में मिलेगी मदद
फोटो वृक्षों पर राखी बनते कौशल व अन्य
*छतरपुर पलामू झारखंड*
छतरपुर अनुमंडल के केरकी कला के वनों में विश्व पर्यावरण दिवस के 49 स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ बरगद और पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि किसान खेती बारी के साथ वृक्ष की खेती करें। इससे किसान न सिर्फ आत्मनिर्भर होंगे बल्कि आर्थिक संपन्नता भी आएगी और देश समृद्धशाली होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वनों को कटने से रोकने का हरसंभव प्रयास करना होगा तभी हम जल समस्या के साथ ऑक्सीजन समस्या को दूर करने में कामयाब होंगे। इतना ही नहीं आज जिस वैश्विक महामारी से पूरा विश्व जुझ रहा है वह कोरोना भी नजदीक नही आएगी।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि इस क्षेत्र में अभी तक जो कुछ भी उन्हें जानकारी मिली है उसमें जहां-जहां वनों की अंधाधुंध कटाई हुई है वहां पर कोरोना का कहर चरम पर रहा है । महाराष्ट्र इसका जीता जागता सबूत है। वहीं पूरब के राज्यों में जहां जंगल हैं इसका कम असर दिखा है। झारखंड राज्य के गिरिडीह का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि वहां करोना नहीं के बराबर असर दिखा पाया है।
वन राखी मूवमेंट के अगुआ कौशल किशोर जायसवाल ने वन बचाने वाले महिलाओं और पुरुषों को शॉल ओढाकर मास्क और पौधा देखकर वही युवाओं को क्रिकेट के सामग्री देकर सम्मानित किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण के खिलाफ आजादी की दूसरी लड़ाई अभी लोगों को लड़ना बाकी है।
आज विश्व के सामने जनसंख्या विस्फोट के कारण छह बड़ी समस्या पर्यावरण ,प्रदूषण ,जल, आतंकवादी,गरीबी एवं बेरोजगारी की उतपन्न हुई है। इस समस्या के निदान केवल सरकार के भरोसे संभव नहीं हो सकता है। सभी लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्र को अपनाते हुए हर व्यक्ति को अपने अपने क्षेत्र में कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने पर्यावरणविद कौशल किशोर की निस्वार्थ और निजी खर्चों पर पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भोला सिंह ने की। जबकि संचालन सचिव नागेश्वर सिंह ने किया। मौके पर राखी मूवमेंट के सदस्यगण में बनारसी देवी, सुचित कुमार जुबेर अंसारी ,उप मुखिया अफजाल अंसारी, रघुवर सिंह ,सतेंद्र सिंह, रंजीत सिंह ,रविंद्र सिंह ,पन्ना देवी, गीता देवी ,लीलावती देवी समेत उपस्थित थे।
