*झारखंड सोशल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजे गए पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल*
*नेपाल, भूटान,सिंगापुर, मलेशिया सहित देश व विदेश के कई प्रान्तों में पर्यावरणविद को अबतक मिल चुका है 58 अवार्ड*
फ़ोटो- पर्यावरणविद कौशल को अवार्ड देते राज्य सभा सांसद
*मेदिनीनगर/ पलामू /झारखंड*
रांची के होटल चाणक्या बी,एन,नार में आयोजित झारखंड सोशल एक्सीलेंस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के साथ रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, डीजीपी अजय सिंह ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । मौके पर अतिथियों ने राज्यभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनरखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को अतिथियों ने शॉल व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया । सम्मानित होने के बाद अपने संबोधन में
पर्यावरणविद व धर्मगुरु कौशल ने देशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा है कि दूर दृष्टि , कड़ी मेहनत और पक्का इरादा के साथ किए गए निःस्वार्थ कार्य कभी बेकार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पांच दशक से उनके द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में लगाय गए पौधा अब फल देने लगा है। यही कारण है कि अक्टूबर से सितंबर माह के इस 11 महीने की अवधि में अबतक सूबे के राज्यपाल , विस अध्यक्ष सहित कई नामीगिरामी हस्तियों के हाथ 9 अवार्ड मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं ।
वन राखी मुवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा है कि इसवर्ष उन्हें सूबे के राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन जी से दो बार ,विधानसभा अध्यक्ष, रविंद्र नाथ महतो जी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी, केंद्रीय मंत्रि अर्जुन मुंडा जी, सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी रांची सांसद संजय सेठ जी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जी, पलामू प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी जी, तत्कालीन उपायुक्त ए दोड्डे जी, पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा जी सहित कई स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा उन्हें अवार्ड मिला है। उन्होंने यह भी बताया उन्हें एवं उनकी धर्मपत्नी सह डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल को इस वर्ष मलेशिया में आयोजित कार्यक्रम में आइकॉन ऑफ हिंदुस्तान नामक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जो उनके जीवन में गौरव का क्षण है। कार्यक्रम में रांची विवि के वाईस चांसलर, विधायक सीपी सिंह समेत सूबे के कई गणमान्य लोग शामिल थे।
