*पर्यावरणविद ने पौधरोपण कर मनाया प्रकृति पर्व कर्मा*
*प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ धर्म और अधर्म के बीच की दूरियों को समाज में कम करता है प्रकति पर्व कर्मा: कौशल*
*फोटो- लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना व शपथ दिलाते पर्यावरणविद कौशल*
*नगर निगम ,पलामू झारखंड*
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के पांकी रोड टेढ़वा नदी पर पर्यावरणविद के, के, जायसवाल फार्म हाउस में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने प्रकृति पर्व कर्मा पर हिमाचल के कपूर का पौधा लगाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाई।। उन्होंने आपन करम भैया के धरम प्राकृतिक पूजा कर्मा पर सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि यह महान प्राकृतिक पूजा कर्मा सबसे अधिक झारखंड छत्तीसगढ़ उड़ीसा बंगाल और असम में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। श्री कौशल ने कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण के साथ साथ धर्म और अधर्म के बीच की दूरियों को भी समाज में कम करता है। मूल रूप से प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षा के लिए ही यह पर्व मनाया जाता है।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति में पौधों को देव तुल्य मानकर उसे पूजा करने का विधान है। क्योंकि एक वृक्ष से समस्त धरती और ब्रह्मांड पर रहने वाले कई जीवो को अनेकों लाभ मिलता है। जिसका उपभोग लोग सदियों से करते आ रहे हैं । इसका प्रमाण हमारे धर्म ग्रंथों में उल्लेखित है।
पौधा रोपण में पर्यावरण प्रेमी अशोक तिवारी, उर्मिला देवी, केश्वर राम,नरेश राम , अभिषेक कुमार, छोटू कुमार, संतोष प्रजापति शामिल थे।
