*रांची शहर को हरा भरा बनाने की मुहिम में शामिल होंगे पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल*
*पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए निगम प्रशासन ने मुहिम में शामिल होने का किया अनुरोध*
*पर्यावरणविद कौशल ने श्री अमित कुमार नगर निगम प्रशासक रांची को फील्डर लिफ्ट पौधा देखकर किया सम्मानित*
*पलामू रांची झारखंड*
विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल अब झारखंड की राजधानी रांची को हरा भरा बनाने की मुहिम का हिस्सा बनेगे। श्री कौशल ने शुक्रवार को रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार से मुलाकात की। इस दौरान पर्यावरण की रक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान निगम प्रशासक ने श्री कौशल को रांची राजधानी में पर्यावरण के संरक्षण को लेकर चल रहे अभियान की जानकारी देते हुए उसमें शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। श्री कौशल ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी कि मैं भी अपने सूबे को संवारने में शामिल हो सकूं। उन्होंने कहा कि
रांची एकीकृत बिहार का ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। यहां का मौसम काफी अनुकूल था। लेकिन गाड़ियां व जनसंख्या विस्फोट से अब बदलते दौर में रांची में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। ऐसे में हम सभी राज्यवासियों का यह नैतिक दात्यिव बनता है कि राजधानी रांची को फिर से प्रदूषण मुक्त व प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाने में अपना सक्रिय योगदान दे। श्री कौशल ने इसके लिए निगम प्रशासन के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए अभियान में शामिल होने की सहमति दे दी है। रांची निगम प्रशासन ने श्री कौशल के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में पिछले 57 वर्षों से अपने ही देश व राज्यों में नहीं बल्कि विदेशों में भी किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए रांची शहर को हरा भरा बनाने की मुहिम में शामिल किया है।
पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने निगम प्रशासक अमित कुमार से कहा है कि आपके द्वारा 2016 में मेरा जन्म भूमि पलामू के छतरपुर के पंचायत डाली बाजार में निजी खर्चे पर मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान विकसित करने का आधारशिला रखें थे आज उस पार्क में विश्व के 22 देशों के 272 प्रजाति पौधे लगे हैं जो जंगल के रूप में देखने योग्य है दुरदराज से प्रतिदिन लोग पार्क घूमने आते हैं उसी पार्क में दुनिया का पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण निजी खर्चे पर कर रहा हूं वहां के ग्रामीण भी उपायुक्त अमित जी को याद कर रहे हैं
