*पत्रकार पिता के श्राद्ध कर्म में पर्यावरण धर्म के तहत पर्यावरणविद व एसपी ने किया पौधरोपण*
*श्राद्ध में पौधा लगाने से मृत आत्मा को मिलती है शांति : पर्यावरणविद कौशल व एसपी*
फोटो पौधा रोपण करते पर्यावरणविद व एसपी व अन्य
*मेदिनीनगर पलामू झारखंड*
मेदिनीनगर : बेलवाटीकर गुरुद्वारा रोड में जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश के पिता स्व विश्वनाथ राम के श्राद्ध में पहुंचे एसपी समेत शहर के कई हस्तियां और विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत मृत आत्मा की शांति के लिए थाईलैंड प्रजाति के फलाहुवा आम का पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के गार्जियन का साया सर से हट जाए तो उनके नाम का आंगन में फलदार पौधा लगाकर बच्चों की तरह बचाना चाहिए। जिसे उस वृक्ष के छाया से मृत आत्मा की शांति तो मिलती ही है साथ- साथ उनके परिवार के बहुत सारी समस्याओं का भी निदान होता है। इससे पहले पर्यावरणविद कौशल ने स्वर्गीय विश्वनाथ राम के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसपी चंदन सिन्हा ने स्वर्गीय विश्वनाथ राम के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में साथ देने की भरोसा दिलाया। उक्त अवसर पर उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए समाज के सभी लोगों को पौधारोपण करने की जरूरत है। वृक्ष लगाने से मानव जीवन को कई तरह का प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से कई लाभ मिलता है। मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार शाह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक अविनाश देव, भोलू जी, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रंजीत जायसवाल ,वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश व रविंद्र कुमार उपाध्याय, दिलीप कुमार, मुरारी प्रसाद, नीतीश तिवारी, संतोष सिन्हा, मनोहर, बंटी, दिवाकर, डॉ. शतीश कुमार, शिक्षिका अनिता वर्मा, कांग्रेस नेता छोटू सिंह, सरोज कुमार तारा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
