*सूबे के राज्यपाल व विस अध्यक्ष ने पर्यावरणविद कौशल को झारखंड का गौरव अवार्ड देकर किया सम्मानित*
– *सिंगापुर सहित विभिन्न प्रदेशों में अबतक 56 वर्षों में 57 अवार्ड से नवाजे जा चुके है पर्यावरणविद कौशल*
*केवल इस वर्ष सिंगापुर समेत राज्यपाल दोबार,दो केंद्रीय मंत्री,विस अध्यक्ष सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री, रांची सांसद, प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू डीसी व एसपी व प्रिंसिपल से मिल चुके हैं 8 अवार्ड*
फ़ोटो- पर्यावरण विद कौशल को अवार्ड देते राज्य के राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष
*मेदनीनगर पलामू झारखंड*
रांची के रेडिएशन ब्लू होटल में आयोजित झारखंड के गौरव सम्मान समारोह में सूबे के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनरखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को शॉल ओढ़ा कर और दो अलग-अलग मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
पर्यावरणविद व धर्मगुरु कौशल किशोर को इस एक वर्ष में आठ और जीवन में अबतक देश, विदेश में 57 वां अवार्ड मिल चुका है।
वन राखी मोमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा है कि उन्हें केवल इस वर्ष माह अक्टूबर से अगस्त 2023 तक उन्हें आठ अवार्ड मिला है। उन्होंने बताया कि इसवर्ष उन्हें सूबे के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्रियों , जिले के आयुक्त, उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक सहित कई स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा उन्हें अवार्ड मिला है। उन्होंने यह भी बताया उन्हें इस वर्ष मलेशिया में भी आइकॉन ऑफ हिंदुस्तान नामक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जो जीवन में गौरव का क्षण है।
इस अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद विजय प्रकाश, महुआ मांझी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर समेत राज्य के प्रमुख व्यक्तियों का उपस्थिति में हुआ संपन्न
