*सेवा ही समर्पण अभियान के तहत पर्यावरणविद व पर्यावरण धर्मगुरु कौशल किशोर जयसवाल ने पौधरोपण और वितरण कर कहा*
*भगवान शिव का स्वरूप होता है पेड़ और पौधे*
– पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में शुरू किया गया है सेवा समर्पण अभियान
फोटो पौधा लगाते व बांटते पर्यावरणविद कौशल
*मेदनीनगर पलामू झारखंड*
विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद किशोर जायसवाल ने अपने आवास बाईपास रोड पर्यावरण भवन से तय प्रोग्राम के अनुसार पौधा वितरण किया और भाजपा जिला कार्यालय में पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ देवदार के पौधा एवं छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कुंडौली देवी मंदिर परिसर में कपूर का पौधा लगाएं उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के शपथ दिलाते हुए पौधों का वितरण कर कहा कि पेड़ -पौधे भगवान शिव के समान होते हैं । इसके पीछे पौराणिक मान्यता है कि एक समय भगवान शिव ने विषपान कर सृष्टि को नाश होने से बचाए था। आज चिम्मी और गाड़ी के साइलेंसर से निकला धुंआ से पौधे ही लोगों को बचाते हैं। भगवान शिव के समान ये पेड़ पौधे हैं जो जहर पीकर हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। मौके पर
भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, अविनाश वर्मा,अरविंद गुप्ता, दीपक सिंह , अविनाश सिन्हा, किशन मखरीया, अनूप गुप्ता, राहुल अग्रवाल, शुभम चंद्रा, पंकज पांडे, रेखा गुप्ता, समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
